Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

Bangladesh Election: बांग्लादेश में 20 साल बाद BNP की जीत, तारिक रहमान का PM बनना तय

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने 13वें राष्ट्रीय संसदीय चुनाव में बड़ी जीत हासिल की। शुक्रवार को जारी चुनाव आयोग के केंद्र-आधारित परिणामों के मुताबिक पार्टी अब तक 208 सीटें जीत चुकी है, जिससे उसकी सरकार बनाने की राह लगभग साफ नजर आ रही है। वहीं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 68 सीटों पर जीत मिली है. वोटों की गिनती अभी भी जारी है। शुक्रवार दोपहर तक 299 सीटों के आधिकारिक नतीजे घोषित किए जाने की उम्मीद है।

चुनावी नतीजों के रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि BNP की बढ़त के साथ तारिक रहमान देश के अगले प्रधानमंत्री बन सकते हैं। वो पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे हैं। रहमान ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, दोनों पर उनकी जीत हुई है। रहमान पिछले साल दिसंबर में ही 17 साल बाद देश लौटे थे।

भारत में रह रहीं पूर्व बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना ने इन चुनाव को पूरी तरह फर्जी और असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मद यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया। उन्होंने गुरुवार को हुए चुनाव को पूरी तरह से दिखावटी और पहले से तय किया हुआ बताया।

उन्होंने कहा कि यूनुस ने गैरकानूनी और असंवैधानिक तरीके से सत्ता पर कब्जा किया और उसी के तहत यह चुनाव कराया गया। हसीना के मुताबिक इस चुनाव में लोगों के वोट देने के अधिकार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना का सम्मान नहीं किया गया। आवामी लीग की भागीदारी के बिना कराया गया यह चुनाव जनता के साथ धोखा है।