Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

ACT Hockey: ओलिंपिक ब्रॉन्ज के बाद भारत की नई शुरुआत, खिताब बचाने की कोशिश

भारतीय पुरुष हॉकी टीम रविवार को मेजबान चीन के साथ हुलुनबिर में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। टीम की कोशिश एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब बचाने की होगी। पेरिस ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारत फिलहाल पसंदीदा टीम है। एसीटी खिताब के लिए उसका मुकाबला चीन, जापान, पाकिस्तान, कोरिया और मलेशिया जैसी टॉप एशियाई हॉकी टीम से होगा। 

पिछले साल भारत ने घरेलू मैदान पर खिताब जीता था। इसके साथ ही भारतीय टीम टूर्नामेंट में चार बार खिताब जीतने वाली इकलौती टीम बन गई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखने को बेताब हैं। उनका मानना है कि पिछले साल एसीटी जीत का नतीजा पेरिस में पोडियम फिनिश के रूप में सामने आया।  

चीन के बाद, भारत का दूसरा मैच नौ सितंबर को जापान से होगा। इसके बाद 11 सितंबर को पिछले साल के रनर अप मलेशिया, 12 सितंबर को कोरिया और 14 सितंबर को पुराने प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से मुकाबला होगा। सेमीफाइनल और फाइनल मैच 16 और 17 सितंबर को होंगे।