Breaking News

J-K: किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़, जैश का एक आतंकी ढेर     |   जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |  

अमेरिका में तबाही मचा रहा है बर्फीला तूफान, बिजली गुल, 13000 फ्लाइट्स कैंसिल

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर देखने को मिल रहा है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सिचुएशन की गंभीरता को देखते हुए, 10 राज्यों में आपातकाल लगाने की मंजूररी दे दी है. इससे पहले वह कुछ और स्टेट्स में इसकी इजाजत दे चुके थे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को बताया कि उन्होंने बर्फीले तूफानों से जूझ रहे 10 राज्यों के लिए आपातकालीन घोषणाओं को मंजूरी दे दी है. ट्रंप ने कहा कि फेडेरल गवर्नमेंट, FEMA, गवर्नर्स और डिजास्टर मैनेजमेंट टीमों के साथ मिलकर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है, ताकि कड़ाके की ठंड और भारी बर्फबारी के बीच लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. तूफान का एरिया इतना बड़ा है कि देश के बड़े हिस्से में भारी बर्फबारी, कई दिनों तक बिजली गुल रहने और मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक ठप होने का खतरा पैदा हो गया है.

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि टेनेसी, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलाइना, मैरीलैंड, आर्कान्सस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, इंडियाना और वेस्ट वर्जीनिया के लिए इमरजेंसी को मंजूरी दी गई है. उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने व गर्म रहने की अपील की. इससे पहले भी वे तूफान के रास्ते में आने वाले कुछ और राज्यों, जैसे साउथ कैरोलाइना और वर्जीनिया, के लिए आपातकालीन घोषणाओं को मंजूरी दे चुके थे. ऐसी घोषणाओं से राज्यों को खर्च से जुड़े नियमों में अस्थायी छूट मिलती है, जिससे वे तेजी से संसाधन जुटा सकें और जरूरत पड़ने पर केंद्र सरकार (फेडरल गवर्नमेंट) से मदद मांग सकें. 

इस तूफान से करीब 14 करोड़ लोग, यानी अमेरिका की आबादी का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में है. अब तक कम से कम 20 राज्यों ने अपने स्तर पर आपातकाल घोषित कर दिया है. इस तूफान से हवाई यात्रा भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. शनिवार और रविवार को मिलाकर 12,000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं. डलास-फोर्ट वर्थ अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सैकड़ों उड़ानें रद्द हुईं, जबकि शिकागो, अटलांटा, नैशविल और शार्लोट जैसे बड़े एयरपोर्ट पर भी भारी व्यवधान देखा गया.

हालात से निपटने के लिए फेडेरल गवर्नमेंट ने लगभग 30 खोज और बचाव दल तैयार रखे हैं. फेडेरल इमरजेंसी मैनेजमेट एजेंसी (FEMA) ने प्रभावित इलाकों में 70 लाख से ज्यादा भोजन पैकेट, छह लाख कंबल और 300 जनरेटर पहले से पहुंचा दिए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कहा है कि उनका प्रशासन राज्य और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर हालात पर नजर रखे हुए है और हर जरूरी मदद दी जा रही है.