Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

जल्द मिलेगा एक और तोहफा, लखनऊ-पटना के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस

लखनऊ शहर को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिल सकता है। गोरखपुर के बाद अब लखनऊ से सुलतानपुर होकर पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी है। इस ट्रेन के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन ने रूट सर्वे भी पूरा कर लिया है।

रेल कोच फैक्ट्री से रेलवे बोर्ड को लखनऊ-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक आवंटन भी हो गया है। बोर्ड जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी कर सकता है। लखनऊ से देहरादून के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने का सर्वे उत्तर रेलवे के लखनऊ और मुरादाबाद मंडल ने एक माह पहले ही कर लिया है।

अब तीसरे रूट के लिए लखनऊ से सुलतानपुर-वाराणसी होकर पटना को चुना गया है। पटना के लिए लखनऊ से सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस चल सकती है। वहीं पटना से लखनऊ के लिए यह ट्रेन सुबह रवाना हो सकती है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस के समय उस सेक्शन पर दाैड़ने वाली ट्रेनों की रिपोर्ट के आधार पर टाइम टेबल तय होगा।