Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

साउथ-वेस्ट दिल्ली में इमारत गिरी, JCB से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 2 लोगों को बचाया गया

साउथ-वेस्ट दिल्ली के सत्या निकेतन के पास रविवार को एक इमारत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया है। JCB मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है। अब तक दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, फिलहाल यह साफ नहीं है कि इमारत गिरने से कितने लोग मलबे में फंसे हैं या कितने घायल हुए हैं। पुलिस और राहत-बचाव की टीमें लगातार मौके पर तलाशी अभियान चला रही हैं।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली फायर विभाग को दोपहर करीब 1:30 बजे इमारत गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव का काम शुरू किया। घटना पर कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने दुख जताया और सरकार से प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों को तुरंत मदद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव से ज्यादा जरूरी इस समय लोगों की सुरक्षा है। उन्होंने दिल्ली में बार-बार इमारत गिरने की घटनाओं पर चिंता जताई और कहा कि सरकार को ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए।

अभिषेक दत्त ने कहा कि इस समय सबसे जरूरी प्रभावित बच्चों और उनके परिवारों की मदद करना है। फिलहाल घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टीमें मलबे में किसी और व्यक्ति के फंसे होने की संभावना को देखते हुए लगातार तलाश कर रही हैं। हादसे में कितने लोग प्रभावित हुए हैं और इमारत गिरने की वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।