Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

आरा के पास महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतरे, सभी यात्री सुरक्षित

बिहार के भोजपुर जिले में रविवार तड़के महानंदा एक्सप्रेस के दो कोच पटरी से उतर गए। हादसा आरा स्टेशन के पास करीब सुबह 4:15 बजे हुआ। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। आरा स्टेशन प्रबंधक एनके राय ने बताया कि ट्रेन के दो कोच पटरी से उतरे थे, जिनमें एक जनरल कोच भी शामिल था। हादसे के बाद रेलवे की टीम ने तुरंत राहत और बहाली का काम शुरू किया।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोको पायलट ने सिग्नल को पार कर दिया था। हालांकि, यह भी जांच की जा रही है कि कहीं सिग्नलिंग सिस्टम में किसी तरह की गड़बड़ी तो नहीं हुई थी। पटरी से उतरे दोनों कोच को दोबारा ट्रैक पर लाने के लिए रेलवे कर्मचारियों ने करीब चार घंटे तक काम किया। बहाली का काम पूरा होने के बाद ट्रेन परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया और रेल यातायात सामान्य हो गया। फिलहाल रेलवे की ओर से घटना की विस्तृत जांच की जा रही है, ताकि हादसे की सही वजह का पता लगाया जा सके।