Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

जब दिवालिया होने की कगार पर थे अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा अपने पॉडकास्ट शो को लेकर खूब सुर्खिया बटोरती हैं. नव्या अपने शो में अपनी नानी जया और मां श्वेता नंदा के साथ महिलाओं के हक और नए जनरेशन और पुरानी जनरेशन की सोच पर डिस्कशन करती हुई नजर आती हैं. वह हर नए एपिसोड में एक नया मुद्दा लेकर आती हैं और उसे अपने घरवालों के साथ डिस्कस करती हैं. नए एपिसोड में जब जया ने बताया कि बुरे दौर में उन्होंने अमिताभ का कैसे साथ दिया, तो श्वेता ने तुरंत उनकी बातों पर सवाल उठा दिया.