Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

पौड़ी के निर्माणाधीन एडवेंचर पार्क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, कलेक्ट्रेट में महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन

पौड़ी में परिवहन विभाग के समीप निर्माणाधीन एडवेंचर पार्क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। बुधवार को पौड़ी और कांडई गांव की महिलाओं और ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस परियोजना से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार की कोई ठोस योजना नहीं है। ग्रामीणों ने तर्क दिया कि क्षेत्र में पहले से ही कंडोलिया और गांधी पार्क मौजूद हैं, ऐसे में एक और पार्क की उपयोगिता समझ से परे है। विरोध को देखते हुए जिलाधिकारी स्वाति एस. भदोरिया ने तत्काल प्रभाव से पार्क का काम रुकवा दिया है और स्पष्ट किया है कि ग्रामीणों की सहमति के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।