Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

वाराणसी के छात्रों की अनोखी पहल, दुर्घटना पीड़ितों के लिए ब्लूटूथ वाला 'गरुड़ कवच' किया विकसित

उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक प्राइवेट स्कूल के छात्रों ने 'गरुड़ कवच' नामक खास तरह के हेलमेट का प्रोटोटाइप तैयार किया है। ब्लूटूथ से चलने वाले 'गरुड़ कवच' में सेंसर लगा है, जो हादसे की स्थिति में परिवार को जानकारी भेजता है। देश में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों की बढ़ती संख्या ने छात्रों को इस तरह का हेलमेट विकसित करने की प्रेरणा दी। 'गरुड़ कवच' को विकसित करने में छात्रों को स्कूल के शिक्षकों से मदद मिली। इसे स्वदेशी उत्पादों की मदद से एक महीने में तैयार किया गया है, जिस पर करीब 9000 रुपये की लागत आई है। छात्रों को उम्मीद है कि उनका ये नवाचार लोगों को हेलमेट इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित करेगा।