Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: आरोपी अनुकल्प मिश्रा ने कराई थी भव्य राम कथा, ₹50 लाख खर्च का दावा     |   PAK आतंकवाद नहीं रोकेगा तो सिंधु जल संधि पर रुख नहीं बदलेगा: भारतीय विदेश मंत्रालय     |   भारतीय नाविक के शव से छेड़छाड़ पर वेनेजुएला से जांच की मांग: MEA प्रवक्ता जायसवाल     |   केतन हत्याकांड में नया खुलासा! सिया-चेतन करते थे 'कोड वर्ड' में बात, पुलिस ने जब्त किया दूसरा मोबाइल फोन     |   केतन मर्डर: सिया और चेतन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |  

UP: हापुड़ में युवती से छेड़छाड़, पुलिस ने तीन मनचलों को दबोचा

हापुड़ कोतवाली पुलिस ने एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार किया है। यह घटना गुरुवार रात को हुई, जब युवती अपने भाई के साथ बाइक से बिजोली से हापुड़ आ रही थी।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रास्ते में चार मनचलों ने एक बार नहीं, बल्कि दो बार उसके साथ छेड़छाड़ की। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने बाइक की चाबी निकाल ली। सूचना मिलने पर, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। कुछ ही घंटों बाद, पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की हिरासत में आरोपियों ने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।