Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आज यूपी पर दिल्ली में रणनीति बनाएगी कांग्रेस

लोकसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. पीएम मोदी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को विकास की सौगात देकर 2024 का शंखनाद करेंगे. वहीं, कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के अपने नेताओं की बैठक बुलाई है, जिसमें लोकसभा चुनाव व सूबे में पार्टी संगठन की सक्रियता को लेकर रणनीति तय होगी. यूपी कांग्रेस नेताओं की यह बैठक विपक्षी गठबंधन INDIA की होने वाली मीटिंग से एक दिन पहले हो रही है, जिसके चलते माना जा रहा है कि इस दौरान शीर्ष नेतृत्व प्रदेश के नेताओं से गठबंधन और सीटों को लेकर भी मंथन करेगा. देखना है कि कांग्रेस यूपी में सपा के साथ ही रहेगी या फिर बसपा की तरफ बढ़ाएगी हाथ?