Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Rajasthan: बोरवेल में गिरी तीन साल की बच्ची, बचाव अभियान जारी

राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले में करीब तीन साल की एक बच्ची बोरवेल में गिर गई, उसे 150 फीट गहरे बोरवेल से निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ द्वारा बचाव अभियान जारी है। चेतना नाम की बच्ची सरुंड इलाके में अपने पिता के खेत में खेल रही थी, तभी वो गलती से बोरवेल में गिर गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें रॉड से जुड़े हुक की मदद से बच्ची को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।

एसडीआरएफ के सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया, "हम बच्ची को एक निश्चित ऊंचाई तक ले आए हैं। लेकिन बोरवेल के आकार के कारण मिट्टी भी बाहर निकल रही है, इसलिए उसे ऊपर खींचना मुश्किल हो रहा है। हम मिट्टी हटाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि बच्ची को ऊपर उठाया जा सके। बोरवेल बचाव सबसे बड़ा और कठिन बचाव अभियान है, इसमें समय लगता है।"

लड़की की हरकतों को कैमरे में कैद किया गया और ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए बोरवेल में ऑक्सीजन पाइप उतारा गया। लड़की की हरकतों पर नजर रखने के लिए कैमरा लगाया गया है।

कोटपूतली के एडीएम ओपी सरन ने कहा, "एनडीआरएफ की टीम लड़की को बोरवेल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश कर रही है...उसे ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है, कैमरे भी बोरवेल के अंदर हैं। उसे जल्द से जल्द बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।" मौके पर डॉक्टरों की एक टीम तैनात की गई है।