Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

सहारनपुर में पेड़ से लटका मिला फिजियोथेरेपी की छात्रा का शव, दो दिन से थी लापता

सहारनपुर जिले में देवबंद थाना इलाके में दो दिन से लापता फिजियोथरेपी मेडिकल की छात्रा का शव शनिवार को पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिन्दुओं से मामले की जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। देवबंद के पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिह ने बताया कि थाना देवबंद के बीबीपुर गांव के निवासी सोमवाल की बेटी रवीना (22) मुजफरनगर से फिजियोथरेपी की पढ़ाई के साथ-साथ सहारनपुर के रेलवे रोड पर स्थित एक चिकित्सक के यहां काम भी कर रही थी।

परिजन ने जानकारी दी कि रवीना 22 जनवरी को घर से सहारनपुर काम के लिए गई थी लेकिन देर शाम तक वह वापस नहीं लौटने पर क्लिनिक से संपर्क किया गया तो पता चला कि वह शाम को छुट्टी करके घर जा चुकी है। परिजनों ने रवीना की तलाश के लिए रिश्तेदारों, परिचितों से पूछताछ की और पूरे गांव में उसकी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। तलाश के बाद शुक्रवार शाम को परिजन ने देवबंद के थाने में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने भी युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि शनिवार को दिवालहेडी मार्ग पर जंगल में एक युवती का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। पुलिस क्षेत्राधिकारी सिंह के अनुसार प्रथम द्रष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनो बिंदुओं से मामले की जांच कर रही है।