Breaking News

बीजेपी 18 सितंबर से शुरू करेगी ‘नशा मुक्त पंजाब' यात्रा, 30 सितंबर तक चलेगी     |   11-13 सितंबर तक आम जनता के लिए राष्ट्रपति भवन, म्यूजियम, अमृत उद्यान बंद रहेगा     |   लाल सिंह आर्या BJP के किसान मोर्चा के प्रभारी बने, सतीश पूनिया के जिम्मे ST मोर्चा     |   BJP ने पुरंदेश्वरी को महिला मोर्चा और वैजयंत पांडा को OBC मोर्चा का प्रभार सौंपा     |   UP सरकार की योजनाओं में बढ़ा AI का इस्तेमाल, पेंशन-छात्रवृत्ति पर भी निगरानी     |  

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा पहल से घर-घर पहुंचेगी पढ़ाई, पीएम ई-विद्या पर मिलेंगे जरूरी संसाधन

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार नई पहल कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि तकनीक के जरिए विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़े जरूरी संसाधन आसानी से उपलब्ध हों। इसी दिशा में पीएम ई-विद्या डिजिटल प्लेटफॉर्म विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक ही जगह पर कई जरूरी शैक्षिक संसाधन निशुल्क उपलब्ध करा रहा है। सरकार का मानना है कि डिजिटल संसाधनों की आसान पहुंच से विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई और सीखने की प्रक्रिया ज्यादा सहज हो सकती है। इसके लिए एससीईआरटी के माध्यम से डिजिटल शैक्षिक सामग्री को विद्यार्थियों और शिक्षकों तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जा रहा है।

पीएम ई-विद्या विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शिक्षा का एक उपयोगी मंच है। इसमें पढ़ाई से जुड़े जरूरी डिजिटल संसाधनों तक एक ही जगह से पहुंच बनाई जा सकती है। इससे विद्यार्थियों को अलग-अलग माध्यमों पर सामग्री तलाशने की जरूरत कम होगी और पढ़ाई के लिए डिजिटल संसाधन आसानी से मिल सकेंगे।

पीएम ई-विद्या की खास बात यह है कि इससे जुड़े डिजिटल लर्निंग संसाधन निशुल्क उपलब्ध हैं। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल पढ़ाई के लिए कर सकते हैं। वहीं, शिक्षक भी इन डिजिटल संसाधनों को अपनी कक्षा में पढ़ाने के दौरान सहायक माध्यम के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक डॉ. पवन सचान के मुताबिक, पीएम ई-विद्या के जरिए डिजिटल लर्निंग को ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों तक पहुंचाने और उपलब्ध शैक्षिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है। उनका कहना है कि एक ही मंच पर शैक्षिक सामग्री उपलब्ध होने से विद्यार्थियों के सीखने के अवसर बढ़ेंगे और डिजिटल शिक्षा को ज्यादा सुलभ बनाया जा सकेगा।

पीएम ई-विद्या ऐप एंड्रॉयड और आईओएस, दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एंड्रॉयड यूजर्स इसे Google Play Store और आईओएस यूजर्स Apple App Store से डाउनलोड कर सकते हैं। इससे अलग-अलग डिजिटल डिवाइस इस्तेमाल करने वाले विद्यार्थी और शिक्षक भी इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

योगी सरकार की डिजिटल शिक्षा नीति का उद्देश्य तकनीक को सिर्फ पढ़ाई का विकल्प बनाना नहीं, बल्कि सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने वाले माध्यम के रूप में इस्तेमाल करना है। सरकार का जोर है कि प्रदेश के ज्यादा से ज्यादा बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण डिजिटल संसाधन पहुंचें और तकनीक उनके लिए पढ़ाई को आसान बनाने में मददगार साबित हो।

बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि योगी सरकार प्रदेश के बच्चों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए डिजिटल संसाधनों के विस्तार पर विशेष जोर दे रही है। पीएम ई-विद्या जैसे प्लेटफॉर्म से विद्यार्थियों को एक ही जगह पर पढ़ाई से जुड़े जरूरी संसाधन मिल रहे हैं, जिससे सीखने की प्रक्रिया आसान और प्रभावी हो सकती है।

वहीं, महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक मोनिका रानी ने कहा कि डिजिटल संसाधनों की आसान और निशुल्क उपलब्धता विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए सीखने-सिखाने के नए अवसर पैदा करती है। उन्होंने बताया कि एससीईआरटी और विभागीय स्तर पर इन संसाधनों का विद्यालयी शिक्षण में अधिक से अधिक उपयोग सुनिश्चित करने पर काम किया जा रहा है।