Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

Swachh Bharat: पीएम मोदी ने ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत किया श्रमदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के तहत स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित बैयानपुरिया के काम की सराहना की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “आज, जैसा कि देश स्वच्छता पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, अंकित बैयनपुरिया और मैंने भी वही किया! सिर्फ स्वच्छता से हटकर हमने फिटनेस और वेल-बीइंग को भी शामिल किया। ये सब स्वच्छ और स्वस्थ भारत की भावना के बारे में है!”

सड़क की सफाई करते हुए झाड़ू पकड़े हुए, पीएम मोदी ने फिटनेस इन्फ्लुएंसर अंकित के साथ बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में सवाल पूछे।

बातचीत के दौरान, बैयानपुरिया ने पीएम मोदी से कहा कि वे अपनी फिटनेस की प्रेरणा उनसे लेते हैं, जबकि पीएम ने उनके काम को एक “आदर्श उदाहरण” बताया कि कैसे सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल किया जा सकता है।