Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

छात्रों का इंतजार हुआ खत्म, ICSE,ICE बोर्ड ने फाइनल एग्जाम के लिए जारी की डेटशीट

CBSE के बाद अब ICSE और ICE के छात्रों का भी इंतजार खत्म हो चुका है. बोर्ड ने तमाम छात्रों की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दी है. सभी छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org से अपना पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं.  ICSE की कक्षा 10वीं और आईएससी (कक्षा 12) के लिए ये एग्जाम शेड्यूल जारी हुआ है. 

नोट कर लें ये तारीखें 
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (ICSE) की वेबसाइट पर जारी टाइम टेबल के मुताबिक 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगीं और 27 मार्च तक आयोजित होंगीं. वहीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होकर 5 अप्रैल तक चलेंगीं.