Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

सिंगर दिलजीत दोसांझ ने म्यूजिक कॉन्सर्ट के बीच Ratan Tata को दी श्रद्धांजलि

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने जर्मनी में अपने दिल-लुमिनाटी टूर 2024 के दौरान दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शो के बीच रतन टाटा की तारीफ की और कहा कि हमें भी उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए।

रतन टाटा का 86 साल की उम्र में बुधवार को देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया। रतन टाटा के निधन पर महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार को मुंबई में सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

रतन टाटा के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शाम चार बजे तक दक्षिण मुंबई के नेशनल सेंटर फॉर परफॉर्मिंग आर्ट्स (एनसीपीए) में रखा गया है।