Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

शालिग्राम तोमर ने ABVP के एक-एक विद्यार्थी को तरासा: CM मोहन यादव

नवलय संस्था के शालिगराम तोमर स्मृति समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के संस्थापक शालिग्राम तोमर ने एक-एक छात्र को गढ़ने का कार्य किया. उन्होंने कार्यकर्ता की गलतियों को क्षमा कर उनके अंदर छुपी अच्छाईयों को निखारा. उन्होंने कहा कि शालिग्राम तोमर ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के निर्माण के लिए उनके गुण- अवगुणों का बारीकी से अध्ययन कर उनकी प्रतिभा को उभारने में योगदान दिया.