Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

महिला अधिकारी के उत्पीड़न केस में फंस गए वरिष्ठ IAS अफसर

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति विभाग ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी रजनीश दुबे पर लगे उत्पीड़न के आरोप की जांच शुरू कर दी है. जांच की निगरानी के लिए विभाग की तरफ से अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोनिका एस गर्ग को नियुक्त किया गया है. फिलहाल रजनीश दुबे पशुपालन विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर काम कर रहे हैं.

 रजनीश दुबे शहरी विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में काम कर रहे थे, जहां एक महिला कार्यकारी अधिकारी ने उनके खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी. उस मामले में नगर विकास विभाग के एक विशेष सचिव को जांच अधिकारी नामित किया गया था. हालांकि, जांच रिपोर्ट से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने रजनीश दुबे जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी के खिलाफ उसी विभाग के एक कनिष्ठ अधिकारी द्वारा निष्पक्ष जांच करने पर चिंता व्यक्त करते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था.