Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

स्पेन से दी गई थी सलमान खान को धमकी

हाल ही में पंजाबी सिंगर गिप्पी ग्रेवाल के घर पर फायरिंग हुई थी, जिसका जिम्मा ल़ॉरेंस बिश्नोई गैंग ने लिया था. उसके बाद सिंगर के नाम फेसबुक पर एक पोस्ट भी सामने आया था, जिसमें सलमान खान का भी जिक्र था और उन्हें धमकी दी गई थी, जिसके बाद पुलिस चौकन्नी हो गई थी और क्राइम ब्रांच जांच में जुट गई थी. अब जांच में कई बातें सामने निकलकर आईं हैं.

क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला है कि फेसबुक पोस्ट के जरिए सलमान को स्पेन से धमकी दी गई थी. और इसके लिए वीपीएन (VPN) का इस्तेमाल किया गया था. यहां बता दें कि वीपीएन इंटरनेट पर पहचान और किस जगह से पोस्ट किया जा रहा है वो छिपाने में मदद करता है. और इसी का इस्तेमाल करके गिप्पी और सलमान के लिए फेसबुक पर धमकी भरा पोस्ट किया गया था.

अभी FIR दर्ज नहीं हुई

धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सिक्योरिटी का जायजा लिया था. हालांकि अभी इस मामले में FIR दर्ज नहीं हुई है. जानकारी दे दें कि गिप्पी ग्रेवाल के कनाडा वाले घर पर फायरिंग हुई थी और फिर उसके बाद फेसबुक पोस्ट सामने आया था. फेसबुक अकाउंट पर लॉरेंस की फोटो लगी थी.