Breaking News

नितिन नवीन कल जालंधर में समरसता संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखायेंगे     |   केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मिस्र के प्रधानमंत्री से की मुलाकात     |   यूपी में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस-सपा की बैठक अब कल नहीं होगी, अगले 2-3 दिन में फैसला     |   चीन में किम जोंग उन से मिल सकते हैं ट्रंप, APEC समिट के दौरान मुलाकात के संकेत     |   होर्मुज में एक और तेल टैंकर पर बारूदी सुरंग से हमला: ईरान     |  

हॉकी इंडिया लीग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपनी राष्ट्रीय लीग के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है जिसका आठ साल बाद दोबारा आयोजन किया जाएगा और ये पुरुष और महिला दोनों वर्ग में होगी। हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) में आठ पुरुष और छह महिला टीम हिस्सा लेंगी और इसके लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 30 जून है।

हॉकी इंडिया ने लीग में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से भी आवेदन आमंत्रित किए हैं जो दिसंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच आयोजित होने वाली है। इस विंडो (टूर्नामेंट के आयोजन का समय) को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने मंजूरी दे दी है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा, "ये कदम दर्शाता है कि हम एचआईएल को फिर से शुरू करने के करीब हैं। ये एक ऐसी लीग जिसे दुनिया भर के हॉकी खिलाड़ियों और फैंस ने पसंद किया था।"