Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

SBI में 13 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती

अगर आप बैंक में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट्स (JA) की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना को इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को अभी शुरू नहीं किया गया है। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे।

जारी की गई नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए उम्मीदवार 17 दिसंबर से आवेदन कर सकेंगे जो कि 7 जनवरी 2025 तक चलेंगे। इच्छुक उम्मीदवार लास्ट डेट तक इससे पहले ही आवेदन कर दें। SBI JA अधिसूचना 2024 के अनुसार, 13,735 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता पूरी की है, वे आवेदन करने के पात्र हैं। एकीकृत दोहरी डिग्री (IDD) प्रमाणपत्र वाले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि IDD उत्तीर्ण करने की तिथि 31 दिसंबर, 2024 को या उससे पहले हो।

जो लोग अपने स्नातक के अंतिम वर्ष या सेमेस्टर में हैं, वे भी इस शर्त के अधीन अनंतिम रूप से आवेदन कर सकते हैं कि यदि अनंतिम रूप से चयनित होते हैं, तो उन्हें 31 दिसंबर 2024 को या उससे पहले स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

आयु सीमा मानदंड के अनुसार, अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल, 2024 को 20 वर्ष से कम और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, अभ्यर्थी का जन्म 2 अप्रैल, 1996 से पहले और 1 अप्रैल, 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।