Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

यूपी के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 27 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 75 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 27 जिलों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और जलभराव की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार जौनपुर, प्रतापगढ़, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, कानपुर नगर, आजमगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, अयोध्या, बस्ती, कानपुर देहात, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, अमरोहा, मेरठ, बागपत, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

लगातार हो रही बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की आशंका भी जताई गई है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं और राहत-बचाव दलों को तैयार रखा गया है। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, जलभराव वाले क्षेत्रों और नदी-नालों से दूर रहें तथा मौसम से जुड़ी आधिकारिक सलाह का पालन करें।