Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

बिग बॉस के निशाने पर प्रियंका चोपड़ा की बहन

बिग बॉस 17 के घर में हाल ही में सजा के तौर पर घरवालों को दिए गए सारे फल छीन लिए गए थे. जल्द हम, बिग बॉस द्वारा आयोजित किए हुए नए टास्क में साथी घरवालों को फल और जरूरत की चीजें जीतने का मौका मिलते हुए देखेंगे. ‘चोर और चोरी’ से जुड़े इस टास्क में समर्थ और मुनव्वर को चोरी करते हुए जरूरी सामान जीतने का मौका दिया जाएगा. जब वो चोरी करते समय सभी जरूरी चीजों को अपनी बैग में भरेंगे, तब बाहर से मन्नारा चोपड़ा बार-बार उनसे कहेंगी कि वो बाकियों के लिए चीजें छोड़ दे और सब सामान अपनी थैली में न भरे. मन्नारा को इस तरह से टास्क में टांग अड़ाता हुआ देख बिग बॉस उनपर नाराज नजर हो जाएंगे और प्रियंका चोपड़ा की बहन को उनके गुस्से का शिकार होना पड़ेगा.