Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   यूपी, राजस्थान में स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री-वीडियोग्राफी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती     |   मुंबई: सरकारी स्कूलों के ऑडिट को लेकर CJP का विरोध, हेडमास्टर ने दर्ज कराई शिकायत     |   गौतमबुद्धनगर में 13 दिनों के लिए BNSS की धारा 163 लागू     |   राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सोमवार को जाएंगे चीन दौरे पर     |  

Telangana: हैदराबाद में सिविल सेवा की परीक्षा स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

हैदराबाद में सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा को स्थगित करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए लाठीचार्ज किया। हैदराबाद में सिविल सेवाओं और बाकी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग संस्थानों के केंद्र अशोक नगर में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी इकट्ठा हो गए थे, जिसके बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

ग्रुप 1 परीक्षा की तारीख बदलने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने गुरुवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ से मुलाकात की। वहीं, कुछ अभ्यर्थी बीआरएस नेता के. टी. रामा राव से भी मिले थे। तेलंगाना की मुख्य सचिव शांति कुमारी ने गुरुवार को कहा कि परीक्षा के लिए सभी इंतजाम कर लिए गए हैं और इसे स्थगित नहीं किया जा सकता है।