Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

चेन्नई: मंदिर के अंदर फेंका गया पेट्रोल बम, पुलिस ने एक शख्स को किया गिरफ्तार

शुक्रवार को चेन्नई के पैरी कॉर्नर के पास वीरभद्र स्वामी मंदिर के अंदर पेट्रोल बम फेंका गया। खबरों के मुताबिक नशे की हालत में एक शख्स ने पेट्रोल बम फेंका। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये वारदात हाल ही में राजनिवास के बाहर पेट्रोल बम फेंके जाने की घटना के बाद हुई है। तमिलनाडु बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन ने कहा कि प्रदेश में अराजकता बढ़ रही है क्योंकि पुलिस केवल राजनैतिक रूप से प्रेरित कर्तव्यों को पूरा करने में व्यस्त है।