Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

परोल पर परोल…सजायाफ्ता गुरमीत राम रहीम पर जमकर बरस रही ‘कृपा’

चार साल में छह महीने जेल से बाहर, ये हिसाब-किताब है रेप और हत्या के मामलों में उम्र कैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम का. राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में कैदी नंबर 1997 के तौर पर सजा काट रहा है लेकिन 20 नवंबर, सोमवार को हरियाणा सरकार की ओर से 21 दिन की फरलो मिलने के बाद आज वह जेल से बाहर आ सकता है.

2023 में राम रहीम की तीसरी बार जेल से बाहर आ रहा है. इस बार भी वह उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम में रहेगा. रोहतक प्रशासन ने बरनावा आश्रम में ही बिताए गए परोल और फरलो के दौरान राम रहीम के आचरण को ध्यान में रखकर फिर एक बार फरलो दी है.