Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

'पंचायत' वेब सीरीज के अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा

‘पंचायत’ और ‘पाताल लोक’ जैसी वेब सीरीज से चर्चित हुए अभिनेता आसिफ खान को दिल का दौरा पड़ा है। फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अभिनेता का इलाज चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। ‘पंचायत’ में ‘दामाद जी’ का किरदार निभाने वाले आसिफ खान ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। उन्होंने प्यार और समर्थन के लिए अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

आसिफ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘पिछले कुछ घंटों से मैं कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहा हूं जिनके लिए मुझे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं ठीक हो रहा हूं और बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं।’’