Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

जनकपुरी हादसा : गड्ढे में गिरकर बाइक सवार मौत मामले में 3 अधिकारी सस्पेंड

दिल्ली के जनकपुरी में बाइक के गड्ढे में गिरने से दिल्ली निवासी कमल ध्यानी की मौत के मामले ने तूल पकड़ ली है। मामले को लेकर अब दिल्ली सरकार भी सख्त रुख अपना रही है। इसी के चलते दिल्ली सरकार में लोक निर्माण विभाग मंत्री परवेश वर्मा जनकपुरी में घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे। इसी दौरान मंत्री ने बताया की जल बोर्ड के 3 अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। 

दिल्ली PWD मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा, "पिछले तीन महीने से सड़क के ऊपर काम चल रहा था। दोनों तरफ 100 मीटर की दूरी पर बैरिकेड लगाए गए थे। पिछले दो दिनों में यहां एक बड़ा गड्ढा खोदा गया था। इस तरफ इस लेन में कोई ट्रैफिक नहीं था। कल यहां जो घटना हुई, वह बहुत दुखद है। डायरेक्टर लेवल के अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट 24 घंटे के अंदर मिल जाएगी। मैंने मृतक के दोस्त से बात की। कल रात करीब 11.45 बजे मृतक ने घर फोन करके कहा कि वह 10 मिनट में घर पहुंच जाएगा। उसके बाद वह सड़क के इस हिस्से, इस लेन पर पहुंचा और गड्ढे में गिर गया... जनकपुरी पुलिस ने उसके परिवार के साथ मिलकर कल रात दो घंटे तक उसकी तलाश की... दिल्ली जल बोर्ड के तीन अधिकारियों, JE, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और AE को सस्पेंड कर दिया गया है... यहां काम करने वाली कंपनी के खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।