Breaking News

तिब्बत में आई बाढ़ से चीन में भी भारी तबाही, अब तक 43 मौतें, 519 लोग लापता     |   अवैध इमारतों पर MCD का बड़ा एक्शन, चार मंजिल से ज्यादा निर्माण होंगे सील     |   अमेरिकी हमले के बाद ईरान का बड़ा कदम, होर्मुज में ‘एक्सक्लूजन जोन’ बनाने की तैयारी     |   बागपत में दर्दनाक हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 4 लोगों की मौत     |   सत्य निकेतन हादसे में मौत का आंकड़ा 6 पहुंचा, 11 लोगों का रेस्क्यू     |  

भारत में फिर से काम कर सकेंगे पाकिस्तानी कलाकार

बीते 7 साल से पाकिस्तानी कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा हुआ था। अब बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में इस बैन को बढ़ाने की मांग करने वाली एक याचिका को खारिज कर दिया है। इस बैन के चलते माहिरा खान, फवाद खान, आतिफ असलम, अली जफर, जावेद शेख और राहत फतेह अली खान समेत कई बड़े पाकिस्तानी कलाकारों पर असर पड़ा था।

मामले की अध्यक्षता करने वाले जस्टिस सुनील बी शुक्रे और फिरदौस पूनीवाला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के बैन के चलते सांस्कृतिक सद्भाव, एकता और शांति को बढ़ावा नहीं मिलता। जजेस ने पाया कि इस याचिका में योग्यता नहीं है और इसे मंजूरी देने से इनकार कर दिया।