Breaking News

लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   लॉर्ड्स वनडे: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीता, चुनी बल्लेबाजी     |   नगालैंड में भीषण लैंडस्लाइड, कई घर तबाह, चार महिलाओं समेत कई लोगों के फंसे होने की आशंका     |   सर्वदलीय बैठक में TMC के बागियों को बुलाने पर हंगामा, विपक्ष ने किया वॉकआउट     |   वॉकआउट के बाद सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए दोबार पहुंचे विपक्षी दलों के सांसद     |  

PM मोदी आज करेंगे पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे. ये यात्रा बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने और राहत कार्यों की समीक्षा के लिए है. पीएम मोदी दोनों राज्यों में हवाई सर्वेक्षण करेंगे. हिमाचल प्रदेश में, वो कांगड़ा में स्थानीय अधिकारियों से मिलेंगे और स्थिति पर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे. पंजाब में, प्रधानमंत्री गुरदासपुर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे और जमीनी हालात की समीक्षा करेंगे. 

पंजाब में विनाशकारी बाढ़ के कारण पिछले 24 घंटे में तीन और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 51 हो गई, जबकि 1.84 लाख हेक्टेयर में फैली फसलों को नुकसान हुआ है। पंजाब मंत्रिमंडल ने सोमवार को राज्य में बाढ़ से फसलों को हुए नुकसान के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने का फैसला किया। मंत्रिमंडल ने 'जिसदा खेत, उसकी रेत' नामक योजना को भी मंजूरी दी, जिसके तहत किसानों को बाढ़ के बाद अपने खेतों में जमा रेत निकालने और बेचने की अनुमति होगी।

इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि कई गांवों में बाढ़ के कारण उत्पन्न हुई स्थिति में सुधार हुआ है और जल स्तर घटने लगा है। ब्यास नदी पर बने पोंग बांध का जल स्तर सोमवार शाम 1,390.74 फुट दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 1,392.20 फुट था। अधिकारियों ने बताया कि बांध में जल का प्रवाह रविवार के 36,968 क्यूसेक से घटकर 34,580 क्यूसेक रह गया, जबकि रविवार शाम को बहिर्वाह 90,000 क्यूसेक से घटकर 76,008 क्यूसेक रह गया। भाखड़ा बांध में सोमवार को जलस्तर 1,677.2 फुट दर्ज किया गया, जबकि रविवार को यह 1,677.98 फुट था।