Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

सलमान खान के करीबी को मिली धमकी, करोड़ों की फिरौती की मांग

अभी कुछ दिनों पहले रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग हुई थी. इस मामले की जांच चल ही रही थी कि खबर आई रणवीर सिंह को भी व्हाट्सऐप पर धमकी मिली है. रणवीर के मामले की चर्चा शुरू हुई तो पता चला कि सलमान खान के एक बेहद करीबी रिश्तेदार के साथ भी कुछ ऐसा हुआ है. एक धमकी भरे ईमेल के साथ उनसे भी करोड़ों की फिरौती मांगी गई है. धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से बताया है.  जिन्हें धमकी दी गई है वह भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं और धमकी में कहा गया है कि पैसे ना दिए गए तो इसके गंभीर परिणाम होंगे.

मुंबई पुलिस ने इस मामले पर संज्ञान लिया है, लेकिन अभी तक सलमान खान या उनके उस करीबी की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस सूत्रों का कहना है कि ऐसे हाई-प्रोफाइल मामलों में अक्सर लोग शिकायत दर्ज करने से हिचकिचाते हैं और चाहते हैं कि पुलिस खुद से (सुओ मोटो) जांच शुरू करे. 

इसके बावजूद पुलिस अलर्ट मोड पर है और पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही है. मुंबई क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई है, लेकिन बिना औपचारिक शिकायत के कार्रवाई सीमित रह जाती है. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती यह भी है कि अपराधी अक्सर VPN और दूसरी तकनीकी तरीकों से अपनी पहचान छिपाते हैं. हाल के दिनों में रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग और दूसरे धमकियों के पैटर्न को देखते हुए यह साफ है कि बिश्नोई गैंग बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को निशाना बना रहा है.