Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

PM मोदी ने बजट 2025-26 पर चर्चा करने के लिए अर्थशास्त्रियों, विशेषज्ञों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी बजट को लेकर प्रसिद्ध अर्थशास्त्रियों और विशेषज्ञों से उनके विचार और सुझाव जानने के लिए मंगलवार को मुलाकात की।बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन भी मौजूद रहीं।

बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी, नीति आयोग के सीईओ बीवीआर सुब्रमण्यम, मुख्य आर्थिक सलाहकार अनंत नागेश्वरन और सुरजीत भल्ला, डीके जोशी सहित प्रमुख अर्थशास्त्री शामिल हुए। बता दें कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन एक फरवरी, 2025 को लोकसभा में 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगी।