Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आरपीएफ कालोनी में आक्सीजन सिलिंडर ब्लास्ट, कर्मी का बांया हाथ उड़ा

रेलवे कालोनी स्थित आरपीएफ कॉलोनी के डी केबिन रिसीविंग यार्ड के पास सोमवार को मालवाहक से आक्सीजन सिलिंडर उतारते समय फिसल गया। इससे एक सिलिंडर जोरदार आवाज के साथ ब्लास्ट हो गया।

ब्लास्ट होने के साथ ही आक्सीजन सिलिंडर के परखच्चे उड़ गए। वहीं एक गैस एजेंसी का कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हो। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने मजदूर को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घटना में कर्मचारी का बांया हाथ उड़ गया।

आरपीएफ कालोनी में रेलवे वैगन मेंटेनेंस का काम चल रहा है। रामनगर स्थित विद्या गैस एजेंसी साइट पर आक्सीजन गैस सिलिंडर की सप्लाई देती है। सोमवार को भी मैजिक में गैस की खेप लेकर आई। एजेंसी के कर्मचारी सिलिंडर उतार रहे थे। इसी बीच एक सिलिंडर नीचे गिरा और तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया।