Breaking News

नेपाल के NDRRMA ने भोटेकोशी नदी में बाढ़ की स्थिति को लेकर हाई अलर्ट जारी किया     |   चीन: शी जिनपिंग ने तिब्बत में भूस्खलन के बाद राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा की     |   नेपाल बाढ़: प्रधानमंत्री और मंत्रियों की एक महीने की सैलरी आपदा कोष में जमा होगी     |   नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |  

सिर्फ खानपान में गड़बड़ी ही नहीं, नींद का भी है डायबिटीज से कनेक्शन

भारत दुनिया का डायबिटीज कैपिटल बनता जा रहा है. इसकी तस्दीक बीमारी से आंकड़े करते हैं. इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी ICMR के मुताबिक 2019 में भारत में 7 करोड़ लोगों को डाइबिटीज थी जो 2023 में बढ़कर 10.1 करोड़ से ज्यादा हो गई. बचपन से हम तो यह भी सुनते आए हैं कि यह बीमारी बड़े बुजुर्गों में होती है लेकिन आज दुनिया के सामने यह एक ऐसी बीमारी के तौर पर उभरी है जो बेहद तेज़ी से बच्चों से लेकर युवाओं को भी अपनी चपेट में ले रही है. अक्सर डायबिटीज की वजहों पर बात होती है तो एक आम धारणा है कि खाने-पीने में गड़बड़ी ही सबसे बड़ी वजह है लेकिन एक रिसर्च कहती है कि ऐसा नहीं है. डायबिटीज होने या न होने का आपकी नींद से भी सीधा कनेक्शन है.