Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

शाहजहांपुर में डबल डेकर बस पलटी, आधा दर्जन सवारी घायल

शाहजहांपुर में घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा हो गया। खुटार थाना क्षेत्र में एक डबल डेकर बस पलट गई, जिसमें डेढ़ दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए। बस में लगभग 90 सावरी सवार थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह हादसा पुरनपुर रोड पर नवदिया मणिकांत के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस पंजाब के लुधियाना से बहराइच जा रही थी।

बस में अधिकतर यात्री मजदूर वर्ग के थे। घने कोहरे के कारण चालक को सड़क स्पष्ट दिखाई नहीं दी, जिससे बस सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गई। जिस स्थान पर बस पलटी, वह सड़क से कई फीट नीचे था, जिससे हादसा और गंभीर हो गया। हादसे के बाद बस के अंदर फंसे यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। खुटार थाना प्रभारी के मुताबिक हादसे में छह से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है, और पलटी बस को क्रेन की मदद से सीधा कराया जा रहा है।