Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

छात्रों की शिकायत को नज़रअंदाज न करे NTA- सुप्रीम कोर्ट

 NEET परीक्षा को चुनौती देने वली याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अगर 0.01% प्रतिशत भी किसी की खामी पाई गई तो हम उससे सख्ती से निपटेंगे. अदालत ने कहा कि वो छात्रों की मेहनत को समझते है.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर कोई फ्राड के जरिये डॉक्टर बन भी जाता है. तो कल्पना की जा सकती है कि वो समाज और सिस्टम के लिए कितना बड़ा खतरा है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि NTA छात्रों की शिकायत को नज़रअंदाज न करें, उसे अन्यथा न ले.