Breaking News

अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश, रेस्क्यू मिशन के बाद मिला मलबा     |   विदेश मंत्री जयशंकर आज बिहार के CM सम्राट चौधरी से करेंगे मुलाकात, दुबई में फंसे छात्रों पर होगी चर्चा     |   पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन 22 साल पुराने केस में बरी     |   CM योगी ने लखनऊ में अपने आवास पर जापान के यामानाशी प्रांत के गवर्नर संग बैठक की     |   जंतर-मंतर बवाल पर एक्शन मोड में विपक्ष... पैलेट गन विवाद पर जांच का ब्योरा लेने DCP ऑफिस पहुंचे राहुल गांधी     |  

वृंदावन में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन मॉल की शटरिंग गिरने से 3 नेपाली मजदूरों की मौत

मथुरा के वृंदावन में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। रुक्मणी विहार इलाके में निर्माणाधीन वृंदावन कोर्टयार्ड मॉल की साइट पर शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर घायल बताया जा रहा है। सुबह करीब 7 बजे नाइट शिफ्ट के दौरान मॉल की तीसरी मंजिल पर लिंटर और छज्जे की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग भरभराकर नीचे गिर गई। शटरिंग के मलबे में कई मजदूर दब गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। हादसे में तीन नेपाली मजदूरों की मौत हो गई, जबकि घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।