अब बहनों के लिए अपने भाइयों को राखी भेजना ज्यादा आसान और सुरक्षित हो गया है। भारतीय डाक विभाग ने वाटरप्रूफ लिफाफे पेश किए हैं। ये लिफाफे खास तौर पर रक्षाबंधन के लिए लॉन्च किए गए हैं ताकि यह पक्का किया जा सके कि राखी के पार्सल बारिश में खराब हुए बिना पाने वाले तक पहुंच जाएं। इतना ही नहीं जो महिलाएं स्पीड पोस्ट से राखी भेजेंगी उन्हें डिलीवरी चार्ज पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी। महज 10 रुपये में ये वाटरप्रूफ लिफाफा खरीदा जा सकता है और ये देश भर के डाकघरों में उपलब्ध हैं। रक्षाबंधन पर डाक विभाग की तरफ से की गई खास पहल महिला ग्राहकों को पसंद आ रही है। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा।
Get all latest content delivered to your email a few times a month.