Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

नकदी गिनते-गिनते खराब हो गईं मशीनें, रकम 300 करोड़ के पार

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के घर और कार्यालयों पर आयकर विभाग की छापेमारी बीते 72 घंटों से जारी है। इस दौरान 300 करोड़ से अधिक की नकदी बरामद की जा चुकी है। बरामद नकदी को गिनने के लिए लाई गई मशीनें गिनती करते-करते खराब भी हो गई।

विभाग को नई मशीनें मंगानी पड़ी तब गिनती का काम शुरू हो सका। पहले दिन बुधवार को भी 150 करोड़ की गिनती करने के बाद मशीनें खराब हो गई थीं, जिसके कारण गिनती करने का काम प्रभावित हुआ था। अब आयकर विभाग की ओर से तीन दर्जन मशीनें लगाई गई हैं।

संबलपुर में एसबीआइ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयकर अधिकारियों के अनुरोध के बाद एसबीआइ की बलांगीर और संबलपुर दोनों शाखाओं में नोटों की गिनती की जा रही है। नोटों को गिनती शनिवार को भी जारी रह सकती है।

शुक्रवार को आयकर की टीम ने बलांगीर जिले के सुदापाड़ा में शराब कंपनी के मैनेजर के घर छापेमारी कर नोटों से भरे 156 बैग बरामद किए। यह रकम 100 करोड़ से अधिक हो सकती है। वहीं, इसके पहले बुधवार औऱ गुरुवार को आयकर विभाग के अधिकारियों ने बलदेव साहू एंड ग्रुप आफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय में छापेमारी कर अलमारियों में बंदकर रखी गई 200 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की थी।