Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

हैदराबाद में देश का पहला AI संचालित स्टूडियो शुरू, फिल्म निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

Telangana: तेलंगाना राज्य फिल्म विकास निगम ने हैदराबाद में लोरवेन एआई स्टूडियो शुरू किया है। दावा किया जा रहा है कि ये देश का पहला एआई संचालित रचनात्मक स्टूडियो है। ये भारतीय सिनेमा के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। स्टूडियो का उद्घाटन टीएफडीसी के अध्यक्ष और प्रतिष्ठित फिल्म निर्माता दिल राजू ने क्वांटम एआई के साथ मिल कर किया।

लोरवेन के संस्थापक के मुताबिक एआई स्टूडियो का मकसद कृत्रिम बुद्धिमत्ता के जरिये फिल्म निर्माण में क्रांति लाना है। ये प्लेटफॉर्म रचनात्मकता और निर्माण प्रक्रिया के कई चरणों में एआई का आसान सहयोग देता है। इसमें कहानी से लेकर प्री-विजुअलाइजेशन और कंटेंट विकसित करने तक में मदद मिलती है।

लोरवेन एआई स्टूडियो के जरिये फिल्म उद्योग नई राह पर अग्रसर होने को तैयार है। इस राह में परंपरा और अत्याधुनिक तकनीक का शानदार मिश्रण है। भारतीय फिल्म निर्माता आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टूडियो के जरिये एंड-टू-एंड स्मार्ट टूल और असीम रचनात्मक क्षमता की उम्मीद कर सकते हैं।