Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

देश के कुछ हिस्सों में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें, सरकार बोली- घबराएं नहीं, पर्याप्त भंडार है मौजूद

देश के कुछ हिस्सों में मंगलवार शाम से ही पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं, जो बुधवार को भी नजर आईं। दरअसल, ईंधन की संभावित किल्लत की अफवाहों की वजह से वाहन मालिक पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए उमड़ पड़े।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में वाहन चालकों के मुताबिक उन्होंने सुना था कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट की वजह से जल्द ही ईंधन की कमी हो सकती है, जिसक चलते उन्होंने पहले से ही जरूरी पेट्रोल ले लिया है।

आम तौर पर कम मात्रा में पेट्रोल-डीजल खरीदने वाले लोग अपनी गाड़ी का टैंक पूरा भरवाते दिखे। एक पेट्रोल पंप के मैनेजर ने कहा कि लोगों की घबराहट पूरी तरह से बेवजह है, और उन्होंने जिले में पेट्रोल-डीजल की किसी भी तरह की किल्लत की आशंका को खारिज कर दिया।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी ऐसे ही तस्वीरें देखने को मिलीं। पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों की वजह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त भंडार है, और होर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति से जुड़ी रुकावटों के बावजूद सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि पूरे देश में पेट्रोल पंप पूरी तरह से काम कर रहे हैं, हालांकि अफवाहों की वजह से घबराहट में खरीदारी होने से कुछ इलाकों में बिक्री असामान्य रूप से बढ़ गई थी। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, जमाखोरी के किसी भी मामले की जानकारी दें, और सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।