Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

तिरूपति में दो साल के अगवा बच्चे को अपहरणकर्ता की बहन ने पुलिस को सौंपा

आंध्र प्रदेश: सोमवार को तिरूपति में अगवा दो साल के बच्चे को अपहरणकर्ता की बहन ने येरपेडु में पुलिस को सौंप दिया। तिरूपति ग्रामीण मंडल के अविला गांव के आरोपित सुधाकर ने तिरूपति में एपीएसआरटीसी बस स्टेशन पर आरक्षण काउंटर के पास से लड़के का अपहरण कर लिया। लड़के का परिवार तिरुमाला की तीर्थयात्रा पर था।

तिरूपति जिले के एसपी परमेश्वर रेड्डी ने कहा, "कल दो साल के बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। चिंतित माता-पिता ने तुरंत बस स्टैंड पर पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई और उन्होंने सभी पुलिस स्टेशनों को सूचित किया।

अपहरणकर्ता येरपेडु गांव में अपनी बहन के घर गया और लड़के को उसे दे दिया। हालाँकि जब अपहरण की खबर सोशल मीडिया के माध्यम से गाँव में फैली तो उसकी बहन को स्थिति का एहसास हुआ और उसने लड़के को येरपेडु पुलिस स्टेशन को सौंप दिया।"