Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

विकासनगर में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ मारपीट, CM उमर अब्दुल्ला ने CM धामी को किया फोन

उत्तराखंड के विकासनगर में कश्मीरी शॉल विक्रेताओं के साथ हुई मारपीट का मामला चर्चा में आ गया है। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फोन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल अस्वीकार्य हैं।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान 18 वर्षीय दानिश और एक नाबालिग को गंभीर रूप से पीटा गया। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने स्पष्ट किया कि इस मामले का धर्म या जाति से कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने मुख्य आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच जारी है।