Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

कंचनजंगा ट्रेन हादसा मानवीय भूल या तकनीकी चूक

सोमवार को पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन के पास हुई दुर्घटना के 24 घंटे बीत गए,हर स्तर पर इसकी जांच जारी है. आखिरकार यह दुर्घटना हुई कैसे? इस बाबत दिल्ली में रेल मंत्रालय से लेकर पश्चिम बंगाल तक बैठकों का दौर जारी है. रेलवे विभाग यात्रियों की सुरक्षा प्रथम के सिद्धांत पर काम करता है. लेकिन वह कौन सी मानवीय अथवा तकनीकी चूक थी जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई? इन सवालों पर मंथन जारी है. लेकिन अब तक की तहकीकात में धीरे-धीरे कई अहम जानकारियां आने लगी हैं.