Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

अंतर्जनपदीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

बांदा पुलिस और एसओजी टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की नगदी, चोरी किया गया सामान, वारदात में प्रयुक्त बाइक के साथ एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, बीती 3 तारीख को गिरोह के सदस्यों ने शहर के मुख्य बाजार में स्थित कई दुकानों को निशाना बनाया था। आरोपी दुकानों से लाखों रुपये की नगदी और कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए थे, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई थी।

घटना के बाद पुलिस और एसओजी टीम सक्रिय हुई और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद मुखबिर से मिली सूचना पर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने परागी तालाब के पास से चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात के खुलासे के बाद शहर के व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है और उनसे पूछताछ के आधार पर अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।