Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Indian Bank का तिमाही शुद्ध लाभ 11.53% बढ़कर 3,018 करोड़ रुपये

सार्वजनिक क्षेत्र के इंडियन बैंक का चालू वित्त वर्ष 2025-26 की जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 11.53 प्रतिशत बढ़कर 3,018 करोड़ रुपये हो गया। बैंक ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में 2,706 करोड़ रुपये का एकल शुद्ध लाभ अर्जित किया था। इंडियन बैंक ने बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में ब्याज आय बढ़कर 11,964 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 11,125 करोड़ रुपये थी। सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) दूसरी तिमाही में बढ़कर 2.60 प्रतिशत हो गईं, जो सितंबर 2024 में कुल ऋणों का 3.48 प्रतिशत थीं।