Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

भारत के 2 विमान, 1 हेलिकॉप्टर और 75 सैनिक…मालदीव को क्यों खटक रहे,

मालदीव के नए राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का नया बयान भारत के लिए टेंशन को बढ़ाने वाला है. उन्होंने ऐलान किया है कि मालदीव में मौजूद सभी विदेशी सैनिकों को वापस भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जीत से साफ हो गया कि हमारे देश के लोगों ने तय किया है कि वो नहीं चाहते कि भारतीय सैनिक मालदीव में रहें. इसलिए विदेशी सैनिक यहां रहकर हमारी भावनाओं को आहत नहीं कर सकते. ऐसे में सवाल है कि आखिर कई बार मालदीव की मदद करने वाले भारत के सैनिक और विमान राष्ट्रपति मुइज्जू की आंखों में क्यों चुभ रहे हैं.