Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

भारत ने दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया, रतन टाटा के निधन पर HDFC के पूर्व चेयरमैन

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा के निधन से देश शोक में है। एचडीएफसी के पूर्व चेयरमैन दीपक पारेख ने कहा कि भारत ने एक ऐसे आइकॉन को खो दिया है, जिन्होंने कॉर्पोरेट ग्रोथ और राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। भारत ने एक महान और दूरदर्शी व्यक्ति खो दिया है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है।

आगे उन्होंने कहा, "ये भारत के लिए दुखद दिन है, हमने एक दूरदर्शी व्यक्ति को खो दिया है। वो एक महान व्यक्ति थे। वो बहुत ही सरल और विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। हमने उन्हें खो दिया है और ये भारत के लिए दुखद दिन है।" "मैंने उनके साथ कई मौकों पर काम किया है, मेरे पास उनकी बहुत अच्छी यादें हैं, मैंने उन्हें कभी भी अपना आपा खोते हुए नहीं देखा है। वो हमेशा बहुत विनम्र थे और एक महान व्यक्ति थे।"