Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

एडवांस बुकिंग में छप्परफाड़ कमाई कर रही ऋतिक-दीपिका की ‘फाइटर’

दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फाइटर सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है. फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. फैंस अब दो दिन बीतने के इंतजार में हैं. ऐसा हम नहीं बल्कि दीपिका और ऋतिक के फैंस बता रहें हैं. दरअसल, एडवांस बुकिंग की ताजा रिपोर्ट देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म को लेकर फैंस कितने एक्साइटेड हैं.

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी दीपिका-ऋतिक की फाइटर के ट्रेलर ने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया था. ट्रेलर में पुलवामा अटैक से लेकर एयरस्ट्राइक को डायरेक्टर ने इतनी बखूबी दिखाया है कि आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे. वहीं, कॉप यूनिवर्स की इस एक्शन ड्रामा की स्टारकास्ट ने अपनी एक्टिंग से फिल्म में जबरदस्त जान फूंक दी है.